टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के बीआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीआईटी स्टेशन के पास कुआं से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना बीआईटी थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पुलिस शव की पहचान में जुटी हुई है, लेकिन अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है कि यह शव किसका है। पुलिस इस मामले को हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि व्यक्ति आत्महत्या करने के लिए कुआं में छलांग लगाया होगा और उसकी मौत हो गई। कुछ दिनों से ही अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में पड़ा रहने के कारण गल गया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। इस मामले को लेकर बीआईटी थाना की पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत की। लेकिन ग्रामीणों ने अज्ञात व्यक्ति के शव को पहचानने से करने से इंकार कर दिया। फिलहाल, पुलिस अगल-बगल के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट तलाश रही है ताकि अज्ञात शव का कुछ पता चल सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse