टीम एबीएन, कोडरमा। जिले में गांजा तस्करों के खिलाफ आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन से गांजा बरामद किया है। आरपीएफ ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। कोडरमा आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से गांजा की तस्करी की जा रही हैं। इसके बाद जैसे ही ट्रेन कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर रूकी आरपीएफ निरीक्षक जवाहर लाल के नेतृत्व में आरपीएफ के जवानों ने कोच संख्या D-1 से 13 गांजे के पैकेट को बरामद किया। पूरी कार्रवाई के दौरान गांजा तस्कर आरपीएफ को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे। ट्रेन से बरामद गांजे का वजन 23 किलो बताया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये में आंकी गई है। आरपीएफ निरीक्षक जवाहर लाल ने बताया की बरामद गांजे को अग्रेतर कार्रवाई के लिए जीआरपी कोडरमा को सुपुर्द किया जाएगा। बता दें कि दो दिन पहले भी आरपीएफ कोडरमा ने हटिया पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस से 15 किलो गांजा बरामद किया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse