टीम एबीएन, कोडरमा। आज दिनांक 30-03 -2022 को भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड प्रदेश कार्यालय में झुमरी तिलैया नगर मण्डल अध्यक्ष किशोर पण्डित, नगर महामंत्री हरि पण्डित वह विनय शांडिल्य ने भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात की की। वहीं झुमरी तिलैया नगर परिषद से जुड़े समस्याओं से अवगत भी कराया। जहां प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि आप अपने संगठन का दायित्व पूर्णरुपेण करते रहें। मैं जिलाध्यक्ष से बात कर लूंगा। जिला प्रभारी को सभी बूथों पर तैयार बूथ समिति पालक प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक की क्रमबद्ध बूथ की तैयार सूची सौंपी। जहां मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, रामचंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक आर्या से मुलाकात कर हुडको निदेशक सह भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ रविन्द्र रॉय के निजी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse