रांची-हटिया रेलवे स्टेशन पर पानी के लिए यात्री चुका रहे चौगुनी कीमत

 

टीम एबीएन, रांची। रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर जो वाटर वेंडिंग मशीनें लगी थीं, इस चिलचिलाती गर्मी में बंद पड़ी हैं। नतीजा है कि इन स्टेशनों पर यात्रियों को 5 रुपए में मिलने वाला 1 लीटर पानी अब नहीं मिल पा रहा है। पीने का पानी अब उन्हें 20 रुपए में खरीदना पड़ रहा है। दरअसल, इन स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन की सेवा देने वाली कंपनी को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है। रांची के डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने बताया कि आईआरसीटीसी जल्द ही इस सेवा को बहाल कर देगी। फिलहाल स्टेशन पर दूसरे तरीके से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। हमलोग आईआरसीटीसी के संपर्क में हैं, जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। बता दें कि वाटर वेंडिंग मशीन की सेवा समाप्त होने का खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। यात्रियों को कल तक पानी के लिए 5 रुपए खर्च करने पड़ते थे, मगर अब उन्हें इसके लिए 20 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। यानी 4 गुना अधिक राशि देकर यात्री अपनी प्यास बुझा रहे हैं। यात्री राकेश ने कहा कि स्टेशन पर आरओ की व्यवस्था रहनी चाहिए। वाटर वेंडिंग मशीन से सिर्फ 5 रुपए में 1 लीटर पानी मिलता था, जिससे हमें सहूलियत होती थी। इसके बंद होने से अब हमलोग बोतल बंद पानी 20 रुपए में खरीद रहे हैं। यात्री जयप्रकाश ने कहा रेलवे को यह सोचना होगा कि स्टेशन आनेवाले यात्री इस चिलचिलाती गर्मी में अपनी प्यास वैसे बुझाएंगे। आईआरसीटीसी ने 21 मार्च को रेल प्रशासन को पत्र के माध्यम से सूचित किया कि रांची में आरओ वाटर वेंडिंग मशीन का संचालन करने वाली कंपनी की राशि बकाया है। कंपनी ने तय समय पर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है। इस वजह से उसे ब्लैक लिस्टेड कर उसकी सर्विस टर्मिनेट कर दी गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse