गुमला : एके 56 राइफल के साथ जेजेएमपी का पूर्व सदस्य गिरफ्तार

 

टीम एबीएन, गुमला। एसपी ऐहतेशाम वकारीव ने मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि जेजेएमपी का पूर्व सदस्य अशोक लकड़ा उर्फ अमर को पुलिस ने एके 56 राईफल व मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के कंचना मोड़ में हुए गोलीबारी में अशोक लकड़ा की पत्नी व बच्चा मार गया। घटना की सूचना पर तत्काल एसआईटी टीम का गठन किया गया। गठित टीम मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर गोली कांड में घायल अशोक लकड़ा को जनावल गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया जो अपना इलाज करा रहा था। गिरफ्तार अशोक लकड़ा की निशानदेही पर पुलिस ने एके 56 राईफल मैगजीन लगा हुआ, बिंडोलिया, 109 जिंदा गोली, तीन मोबाईल, राईफल साफ करने का पुल थ्रू बरामद किया गया। वहीं पुलिस अ•िारक्षा में घायल का इलाज कराया जा रहा है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी ने कहा कि उसके सदस्यों ने ही घटना को अंजाम दिया है। छापामारी दल में एसडीपीओ, इंस्पेक्टर व चैनपुर व डुमरी थाना पुलिस शामिल था। गिरफ्तार उग्रवादी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse