एबीएन सेंट्रल डेस्क। इमरान खान ने पिछले 30 वर्षों में पाकिस्तान में लूट करने वाले पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ एक तीखा हमला करते हुए कहा कि भारत हमसे आगे निकल गया। यहां तक कि बांग्लादेश ने भी हमें पीछे छोड़ दिया, चूंकि दो चोरों ने शासन किया। पाकिस्तान के मामले में विदेशी हाथ होने के सबूत : इस्लामाबाद रैली में लोगों को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि देश जानना चाहता है कि लंदन में वह व्यक्ति किससे (नवाज) मिलता है और लोग यह भी जानना चाहते हैं कि पाकिस्तान में रहने वाले उन राजनेताओं को कौन निर्देश दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पाकिस्तान के मामले में विदेशी हाथ होने के सबूत हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। सरकार गिराने के लिए आ रहा विदेश से पैसा : इमरान खान ने कहा कि विदेश से पैसा आ रहा है और हमारे कुछ लोगों का इस्तेमाल हमारी सरकार को गिराने के लिए किया जा रहा है और हम जानते हैं कि इसके पीछे कौन है। उनकी सरकार को इस संबंध में लिखित धमकी मिली है। उन्होंने जनता के सामने एक पत्र भी दिखाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बहुत सी चीजें हैं, जो सही समय पर देश के सामने प्रकट होंगी। विदेश नीति में बाहर से हेराफेरी की जा रही है : इमरान- इस्लामाबाद में रैली के दौरान इमरान खान ने पाकिस्तान सेना पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारी विदेश नीति में बाहर से हेराफेरी की जा रही है। विपक्ष की साजिशों की वजह से भुट्टो को दी गई फांसी : इमरान पीएम इमरान खान ने कहा कि पिछले नेताओं की हरकतों के कारण देश को धमकियां मिलती रहीं। उन्होंने कहा, देश में सरकारें हमारे अपने लोगों की मदद से बदली गई हैं। उन्होंने कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो ने देश के लिए एक स्वतंत्र आर्थिक नीति लाने की कोशिश की, उस समय मौलाना फजलुर रहमान और भगोड़े नवाज शरीफ ने भुट्टो के खिलाफ अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज हम जो चीजें देख रहे हैं, वे उस समय भुट्टो के लिए बनाई गई परिस्थितियों की वजह से है और उनकी साजिशों की वजह से भुट्टो को फांसी दी गई थी
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse