टीम एबीएन, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बख्तियारपुर में हमला हुआ है। एक शख्स ने उनके ऊपर मुक्का चलाया। हालांकि सीएम को चोट नहीं लगी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। सीएम अपने निजी कार्यक्रम के तहत निजी कार्यक्रम के तहत बख्तियारपुर गए थे। जब बख्तियारपुर बाजार से होकर गुजर रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े लोगों की भीड़ को देखकर सीएम ने अपनी गाड़ी रुकवा दी। इसके बाद वे नीचे उतर कर उन लोगों से मिलने लगे। इसी दौरान एक शख्स ने उन्हें मुक्का मारने की कोशिश की। सीएम को मारा मुक्का : बताया जा रहा है कि रविवार को सीएम नीतीश कुमार का काफिला बख्तियारपुर बाजार से होकर गुजर रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े लोगों की भीड़ को उनके लिए नारे लगाता देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवा दी और वो नीचे उतरकर लोगों से मिलने लगे। इसी दौरान युवक जबरदस्ती मुख्यमंत्री के पास जाने की कोशिश कर रहा था। उसने सीएम पर मुक्का चला दिया। हालांकि सीएम की सुरक्षा में तैनात जवानों ने फौरन उस शख्स को पकड़ लिया। सीएम नीतीश कुमार पर हमले की घटना के बाद हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवानों ने फौरन उस सिरफिरे शख्स को पकड़ लिया। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी युवक को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। बताते चलें कि सीएम इन दिनों जन संवाद यात्रा पर हैं और बाढ़ संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं। शनिवार को धनरूआ के ससौना गांव में पहुंचे। जहां पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना इस दौरान कई महिलाओं ने शराबबंदी पर सवाल उठाए। महिलाओं ने उन्हें बताया कि स्थानीय थाना पदाधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं। गांव-गांव में शराब की बिक्री हो रही है। जनसंवाद यात्रा के दौरान कई लोगों ने जमीन से संबंधित वाद विवाद के निपटारे में आ रही समस्या के बारे में बताया। कई लोगों ने पैक्स में धांधली के बारे में बताया। वहीं, कई लोगों ने धनरूआ के साई खेल मैदान में स्टेडियम, केंद्रीय विद्यालय और शहादत नगर में शहीद के नाम पर सड़क बनाने के अलावा कई सड़कों को पीडब्ल्यूडी से बनाने की मांग की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse