टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 27 मार्च 2022 को महावीर मंडल कांके रोड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से राजेश रजक को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही महावीर मंडल कांके रोड के संरक्षक के रूप में अजय घोष, पवन बजाज, रमेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद नकुल तिर्की, गुंदरा उरांव, कौशिक डे की चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में रमेश सिंह, विश्वनाथ सरकार, गौतम दास, विजय कुमार, मंत्री गौतम गोराई, राजू रजक, विनय सिंह, विनय प्रसाद, सह मंत्री के रूप में रत्नेश ठाकुर, गोरचन्द्र दास, विवेक गर्ग, शेखर सहदेव, उत्तम गोराई, प्रचार मंत्री राणा प्रताप मिश्रा, प्रदीप लकड़ा जबकि कोषाध्यक्ष राजा भट्टाचार्य को बनाया गया है। रामनवमी पूजा को लेकर हुए इस चुनाव में सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से जयंत नाथ शाहदेव को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया। इस बैठक में महावीर मंडल कांके रोड के सभी अखाड़ा के सदस्य मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse