टीम एबीएन, रांची। राजधानी में महावीर मंडल के नई कमिटी का गठन हो गया। जिसमें आम सहमति से जय सिंह यादव को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि दीपक ओझा को महामंत्री का पद दिया गया है। इससे पहले दोनों पदों पर चुनाव के लिए महावीर मंडल केंद्र समिति की आमसभा रविवार (27 मार्च) को 11 बजे आयोजित की गई। जिसमें सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं की आम सहमति से अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव किया गया। महावीर मंडल के नई कमेटी का गठन होते ही रांची में रामनवमी की तैयारी का आगाज हो गया है। चुनाव जीतने के बाद अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि 10 अप्रैल को रामनवमी के लिए तैयारियां आज से ही शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रामनवमी के दिन रांची की सड़कों पर लाखों दिखाई देंगे। उन्होंने बताया कि इस बार महावीर मंडल की हर शाखा की तरफ से रामनवमी जुलूस और झांकी निकाली जाएगी। जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक रामनवमी प्रत्येक साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। इस बार ये तिथि 10 अप्रैल को है। इसलिए रामनवमी भी 10 अप्रैल को ही मनाया जाएगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse