रूस में सत्ता परिवर्तन का फिलहाल कोई इरादा नहीं : ब्लिंकन

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कसाई करार दिए जाने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस के साथ जुबानी जंग बढ़ने की चेतावनी दी है। यूक्रेन युद्ध से भड़क सकती है अशांति; अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन में रूस के युद्ध की वजह से उत्पन्न वैश्विक आर्थिक तनाव मध्य पूर्व और उसके बाहर नागरिक अशांति को भड़का सकता है। यूक्रेन में मारे गए रूस के 16,600 सैनिक : यूक्रेन की समाचार वेबसाइट द कीव इंडिपेंडेंट ने बताया कि 24 फरवरी से युद्ध शुरू होने के बाद से रूस के 16,600 सैनिक मारे गए हैं। इसने कहा है कि इस युद्ध में यूक्रेन ने रूस के 582 टैंकों को तबाह भी किया है। क्रूज मिसाइलों से ल्वीव को बनाया गया निशाना : रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि रूस ने पश्चिमी यूक्रेन के शहर ल्वीव में उच्च-सटीकता वाली क्रूज मिसाइलों से सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। रूस ने एक ईंधन डिपो को निशाना बनाया है। यूक्रेन के विद्रोही क्षेत्र रूस में शामिल होने के लिए कर सकते हैं वोटिंग : यूक्रेन के विद्रोही क्षेत्रों के प्रमुखों ने कहा है कि वे रूस का हिस्सा बनने के लिए वोट कर सकते हैं। इससे यूक्रेन की टेंशन बढ़ सकती है। कब्जे वाले क्षेत्रों को एक अर्ध राज्य इकाई बनाने में जुटा रूस : यूक्रेन के सैन्य खुफिया प्रमुख का कहना है कि रूस कब्जे वाले क्षेत्रों को एक अर्ध राज्य इकाई में एकजुट करने की कोशिश कर रहा है। जेलेंस्की ने रूस को चेतावनी दी : यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने मॉस्को को गुस्से में चेतावनी दी कि वह यूक्रेनी लोगों के भीतर रूस के लिए गहरी घृणा के बीज बो रहा है, क्योंकि तोपों से किए जा रहे हमलों एवं हवाई बमबारी के कारण शहर मलबे में तब्दील हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे आम नागरिकों की मौत हो रही है और अन्य लोग शरणस्थलों की खोज में हैं तथा जीवित रहने के लिए भोजन एवं पानी की तलाश कर रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse