टीम एबीएन, रांची। झारखंड में शनिवार को 15 हजार 78 सैंपल की जांच में 10 नए कोविड संक्रमित मिले हैं। जबकि इस दौरान झारखंड में कोरोना से 08 ठीक भी हुए हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 78 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में बोकारो में 01, धनबाद में 06, हजारीबाग में 01, खूंटी में 01 और कोडरमा में 01 कोरोना संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटों में 10 नया केस मिलने और 08 कोरोना संक्रमितों के ठीक होने के साथ ही राज्य में एक्टिव केस की संख्या अब बढ़कर 78 हो गयी है। राज्य के रांची, जामताड़ा, वेस्ट सिंहभूम, दुमका, गढ़वा, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, सरायकेला, देवघर, गिरिडीह और सिमडेगा ऐसे 19 जिले हैं, जहां कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला हैं। शनिवार 26 मार्च को राज्य में कुल 8 कोरोना संक्रमित ठीक हुए है। बोकारो में 03, जमशेदपुर में 01 और रांची में 04 कोरोना संक्रमित के ठीक होने के साथ ही राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 78 हो गयी है। देर रात स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी झारखंड कोरोना रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 7 डेज ग्रोथ रेट 0.00% हो गया है। वहीं 7 डेज डबलिंग रेट 21994.07 दिन का हो गया है। वहीं रिकवरी रेट 98.76% है। मोर्टेलिटी रेट 1.22% है। राज्य में अब तक यानि पूरे कोरोना काल में 02 करोड़ 15 लाख 18 हजार 932 सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए लिया गया है, जिसमें से 02 करोड़ 15 लाख 18 हजार 528 सैंपल की जांच हुई है। जिसमें 04 लाख 35 हजार 121 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। अब तक राज्य में 5315 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। 12-14 वर्ष वाले राज्य के 15 लाख 94 हजार बच्चों में से अबतक दो लाख 04 हजार 260 बच्चों को कोरोना से बचाव का टीका दिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse