नेतरहाट : दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राज्यपाल ने सुनी मैगनोलिया और चरवाहे की अमर प्रेम कहानी

 

टीम एबीएन, लातेहार/रांची। झारखंड राज्य के राज्यपाल रमेश बैस शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर नेतरहाट पहुंचे। पहले दिन राज्यपाल रमेश बैस ने नेतरहाट में मैगनोलिया पॉइंट पर जाकर सूर्यास्त के मनोरम दृश्य का नजारा देखा। राज्यपाल कुछ देर मैगनोलिया पॉइंट पर बैठे और प्राकृतिक छटा का आनंद लिया। साथ ही मैगनोलिया पॉइंट पर तथाकथित अंग्रेज गवर्नर की बेटी मैगनोलिया तथा चरवाहे की अमर प्रेम कहानी की भी जानकारी ली। राज्यपाल रविवार को यहां सूर्योदय का भी दीदार करेंगे। ज्ञात हो कि नेतरहाट का सूर्योदय और सूर्यास्त काफी विख्यात है। पहाड़ों की तरफ से होने वाले सूर्योदय को देखने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक नेतरहाट पहुंचते हैं। राज्यपाल भी नेतरहाट के सूर्योदय का दर्शन करेंगे। इसके अलावा राज्यपाल नेतरहाट के प्रसिद्ध आवासीय विद्यालय का भी भ्रमण रविवार को करेंगे। इससे पूर्व राज्यपाल के नेतरहाट आगमन पर जिले के वरीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पलामू कमिश्नर जटाशंकर चौधरी, लातेहार उपायुक्त अबु इमरान, एसपी अंजनी अंजन आदि अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। वहीं नेतरहाट के अरुणोदय गेस्ट हाउस में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल के नेतरहाट आगमन पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। प्रशासन के तमाम अधिकारी विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने में लगे हुए हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse