... आखिर क्यों विधायकी से इस्तीफा दे देंगे बरही विधायक अकेला

 

टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। बरही के कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला का अंदाज निराला है। कभी वे भगत सिंह को अपना आदर्श मान लोगों को जनसेवा और देश सेवा के प्रति प्रेरित करते हैं, तो कभी विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरने में जुट जाते हैं। अब फिर उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे वे चर्चा में आ जाते हैं। दरअसल, रुपेश हत्याकांड मामले में बरही विधायक उमाशंकर अकेला एक बार फिर चर्चा में है। इस बाबत विधायक उमाशंकर अकेला ने प्रखण्ड कार्यालय स्थित विधायक कक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा की बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक अखबार का कटिंग को जमकर वायरल किया गया। इस सम्बंध में बरही विधायक ने वायरल हुए खबर के अनुसार कहा कि जयप्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा पहुंचकर रुपेश पाण्डेय हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल पप्पू असलम सहित दोषियों से मिलने की खबर का उन्होंने खंडन किया। विधायक श्री अकेला ने कहा की जिस दिन की यह खबर बताई जा रही है, उस दिन वह रांची स्थित विधानसभा में थे। उन्होंने आगे कहा की केंद्रीय कारा में सीसीटीवी कैमरें लगे हुए है, जरूरत पड़े तो उसकी जांच करायी जा सकती है। जांच में अगर कोई साक्ष्य मिलता है तो उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वह विधानसभा सदस्यता छोड़ देंगे। रूपेश के हत्यारों को सजा दिलाने को लेकर वह भी प्रयासरत है। सरकार मामले को गम्भीरता पूर्वक ली है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse