टीम एबीएन, लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के हेसलबार गांव के पास जंगल में शनिवार को पुलिस और टीएसपीसी उग्रवादियों में मुठभेड़ हो गई। इस घटना में तीन उग्रवादी ढेर हो गए हैं। मृत उग्रवादियों की पहचान टीएसपीसी के जोनल कमांडर जितेंद्र यादव और चंचल सिंह के रूप में की गई है। इस मुठभेड़ में एक अन्य उग्रवादी की भी मौत हुई है। हालांकि अभी तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने घटना की पुष्टि नहीं की है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के उग्रवादियों का जत्था लातेहार और मनिका थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में है। इस सूचना पर पुलिस ने जंगल में टीम बनाकर छापेमारी की। पुलिस टीम जंगल में सर्च अभियान चला रही थी। छापेमारी के दौरान ही पुलिस टीम को देखकर टीएसपीसी के उग्रवादियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस फायरिंग में तीन उग्रवादी घटनास्थल पर ही ढेर हो गए। घटना में दो अन्य उग्रवादियों को भी गोली लगने की बात कही जा रही है। घटना के बाद से पुलिस अलर्ट है। पुलिस टीम पूरे इलाके में छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान एक बंदूक भी पुलिस ने बरामद किया है। वहीं घटनास्थल की ओर भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल को रवाना किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse