अविश्वास प्रस्ताव से पहले इमरान को बड़ा झटका, 50 मंत्री लापता

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर है कि अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही इमरान खान की पार्टी के 50 मंत्री लापता हो गये हैं। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई को बड़ा झटका लगा है। इमरान की कुर्सी खतरे में है। इमरान खान का इस्तीफा देना तय : बता दें कि इमरान खान की सरकार के 25 संघीय, 19 सहायक और 4 राज्य मंत्री लापता हैं। संकट की घड़ी में इमरान के मंत्री मैदान छोड़कर भाग गए हैं। इमरान खान को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ेगा अब ये लगभग तय होगा। पाकिस्तान की संसद में कब पेश होगा अविश्वास प्रस्ताव : गौरतलब है कि संकट में कई करीबियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का साथ छोड़ दिया है। 28 मार्च को पाकिस्तान की संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश होगा। 31 मार्च से 4 अप्रैल के बीच अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा। समय से पहले आम चुनाव की तैयारी में इमरान : इमरान खान सरकार के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को पाकिस्तानी संसद में पेश नहीं कर सका। अब ये प्रस्ताव सोमवार को पेश किया जाएगा। इस बीच इमरान सरकार ने संकेत दिए हैं कि अगर उसे सत्ता से हटने की नौबत आई तो वो समय से पहले आम चुनाव करवा सकती है। यानी विपक्ष को मात देने के लिए इमरान खान चुनाव का दांव चल सकते हैं। वैसे इमरान खान के डर की एक और वजह है। पाकिस्तान में 75 साल के इतिहास में एक भी ऐसा चुना हुआ प्रधानमंत्री नहीं है, जिसने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया हो। अब इमरान खान इस इतिहास की अगली कड़ी साबित हो सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse