डीवाईएफआई का जिला सम्मेलन आज, संतोष चौधरी करेंगे उद्घाटन

 

टीम एबीएन, कोडरमा। भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) का सातवां जिला सम्मेलन रविवार को सामुदायिक भवन कोडरमा में होगा। सम्मेलन की तैयारी के संबंध में जानकारी देते हुए डीवाईएफआई के जिलाध्यक्ष परमेश्वर यादव और सचिव सुरेंद्र राम ने संयुक्त रूप से कहा कि सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गयी है। यूनिट सम्मेलनों से चूने गए करीब एक सौ प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में पिछले सम्मेलन से अब तक की आंदोलन और संगठन पर हुए कामों का लेखा जोखा सचिव के द्वारा पेश किया जाएगा जिस पर प्रतिनिधियों द्वारा बहस किया जाएगा और भविष्य में डीवाईएफआई को मजबूत करने और सबको शिक्षा और सबको काम के लिए संघर्ष तेज करने की योजना बनाई जाएगी। सम्मेलन में नई जिला कमिटी और पदाधिकारियों का चुनाव भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीवाईएफआई के राज्य संयुक्त सचिव और धनबाद जिला के सचिव संतोष चौधरी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वहीं सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में डीवाईएफआई के राज्य सचिव संजय पासवान प्रतिनिधि सत्र को संबोधित करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse