देश बचाने के लिए एकजुट होकर 28-29 की हड़ताल को सफल बनायें : सीटू

 

टीम एबीएन, सतगांवा (कोडरमा)। भारत सरकार द्वारा देश की संपत्ति का मेगासेल लगाने, सार्वजनिक क्षेत्र का बड़े पैमाने पर निजीकरण करने, श्रम कानूनों मे मालिक पक्षीय बदलाव किए जाने के खिलाफ और आईसीडीएस का निजीकरण पर रोक लगाने, स्थायीकरण, प्रतिमाह 26 हजार वेतन, स्कूलों में प्री स्कूल नहीं खोलने आदि मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी फेडरेशनो के आह्वान पर आयोजित 28-29 मार्च की देशव्यापी हड़ताल की सफलता के लिए झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ (सीटू) की बैठक बहुउद्देशीय भवन समलडीह में सुरेंद्र पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। सर्वप्रथम मीरगंज की सेविका रेणु देवी एवं खुंटा की सहायिका अनीता देवी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से देशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल के पक्ष में प्रखंड के सभी 105 आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का निर्णय लिया गया। बैठक को सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान, आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी, जिला सचिव वर्षा रानी, संध्या वर्णवाल, कर्मचारी संघ के जिला संयुक्त सचिव दिनेश रविदास ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि यह हड़ताल देश का भविष्य बचाने के लिए है, निजीकरण के रास्ते हमे गुलाम बनाने की साजिश हो रही है। कोरोना काल में करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया है, उपर से बैंक, रेलवे, बीमा आदि सार्वजनिक कम्पनियों को बेचकर रोजगार के अवसर खत्म किया जा रहा है। आईसीडीएस का निजीकरण कर स्कूलों में मर्ज कर आंगनबाड़ी को बंद करने की साजिश की जा रही है। बैठक में केन्द्रीय मांगों के साथ साथ चार माह से बकाया मानदेय, 7 माह से बकाया पोषाहार और आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के खीचड़ी के लिए बकाया चावल का भुगतान व पोषण ट्रैकर ऐप पर काम करने में हो रही समस्या आदि सवालों को लेकर 29 मार्च को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया गया। बैठक में लीला कुमारी, मीना देवी, कनक कुमारी, कैली देवी, रूबी कुमारी, रीना कुमारी, रूबी देवी, सोनी देवी, आरती चौधरी, सोनी कुमारी, शाह बानो, शीला देवी, बबीता कुमारी, रीना देवी, श्रवण कुमार उर्फ संजय शर्मा, कैलाश पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse