27 मार्च से रांची एयरपोर्ट पर लागू होगा समर शेड्यूल, चलेंगे 41 विमान

 

टीम एबीएन, रांची। गर्मी के मौसम को देख झारखंड में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रसाशन ने समर शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत रांची एयरपोर्ट से विमानों की संख्या बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से प्रतिदिन 41 विमानों का परिचालन होगा। वर्तमान में हर दिन 36 से 37 विमानों का परिचालन हो रहा है। नए शेड्यूल के अनुसार तीन से चार विमानों की संख्या बढ़ाई गई है, जिसमें इंडिगो, एयर एशिया, गो एयर, एयर इंडिया और विस्तारा के विमानों की सेवा ली जायेगी। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक पहली विमान सुबह 7:15 से शुरू की जाएगी। वहींं, आखिरी विमान रात 9 बजे तक उड़ान भरेगी। समर शेड्यूल के अनुसार रांची से दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई, पटना, लखनऊ, पुणे, भुनेश्वर और अहमदाबाद के लिए विमान सेवा दी जायेगी। इनमें से सबसे ज्यादा विमान सेवा रांची से दिल्ली के लिए है। उसके बाद कोलकाता और बेंगलुरु के लिए रांची एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए विमान सेवा उपलब्ध कराई गई है। सभी नए विमानों को जून 27 मार्च से प्रभावी कर दिया जाएगा और यात्रियों को नए समय सारणी के अनुसार सेवा दी जाएगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse