बिजली की कम आपूर्ति से भीषण गर्मी में भी लोड शेडिंग

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी में भीषण गर्मी के बीच लोड शेडिंग की समस्या बढ़ती जा रही है। लगातार दो दिनों से रांची के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। गुरुवार (24 मार्च ) के बाद शुक्रवार को भी रांची में पावर कट से लोग परेशान रहे। राजधानी के कई इलाके में कल भी बिजली गायब रही। कटहल मोड़, हेहल, पुंदांग जैसे इलाके में लगातार बिजली गुल रही। इन इलाकों के लोग रात भर भीषण गर्मी से परेशान रहे। व्यावसायिक दृष्टिकोण से रांची का महत्वपूर्ण माना जाने वाला इलाका बहू बाजार और चुटिया में बिजली की समस्या बनी रही। जिससे यहां रहने वाले लोग न केवल गर्मी से परेशान दिखे बल्कि व्यावसायिक गतिविधियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। स्थानीय व्यवसायियों के अनुसार लगातार बिजली गुल रहने से उन्हें बिजनेस में उन्हें घाटे का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के अनुसार नामकुम पावर ग्रिड में कम सप्लाई होने के कारण लोड शेडिंग किया जा रहा है। बता दें कि राजधानी रांची में प्रतिदिन 270 मेगावाट बिजली की खपत है। जिसको हटिया, नामकुम और कांके ग्रिड से विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति की जाती है। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में फिलहाल 230 से 240 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में विभाग के लिए लोड शेडिंग करना मजबूरी बन गई है। बिजली विभाग की इस मजबूरी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse