टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक शख्स महेश तूरी ने पत्नी मंजू देवी की टांगी से काटकर हत्या के बाद पेड़ से लटकर अपनी जान दे दी है। हत्या और खुदकुशी के इस मामले के पीछे घरेलू विवाद को वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है महेश तूरी अक्सर अपने घर में नशे में धुत रहता था। घटना के समय भी वो नशे में था। किसी बात को लेकर उसकी पत्नी मंजू देवी से लड़ाई हो गई। जिसके बाद गुस्साए महेश ने टांगी से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया जिससे घटनास्थल पर ही मंजू देवी की मौत हो गई। उसके बाद महेश तूरी घर से बाहर निकला और बाहर पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया। बता दें कि जिले में दो दिन में लगातार इस तरह की दूसरी घटना है जब पति ने पत्नी की हत्या की हो। शुक्रवार को भी एक पति ने गोली मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse