गुमला उपायुक्त ने जानी एफपीओ योजना की हकीकत

 

टीम एबीएन गुमला। उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव की अध्यक्षता में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) योजना की जिला स्तरीय निगरानी समिति (डीएमसी) की बैठक नया समाहरणालय भवन स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में की गई। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि सभी 12 प्रखंडों में अलग-अलग एफपीओ (फारमर्स प्रॉड्यूस आॅर्गनाईजेशन) गठित किया जाना है। इसका उद्देश्य प्रखंडवार अलग अलग समूह बनाकर अधिक से अधिक लोगों को अलग अलग तरह के कार्य के लिए उन समूहों में जोड़ना है। उपायुक्त ने एक समूह में न्यूनतम 300 तथा अधिकतम 500 किसानों को जोड़े जाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि उक्त समूह को अपने उत्पादों की बिक्री अथवा खेती हेतु खाद बीज क्रय करने के लिए उद्यान, कृषि आदि विभागों द्वारा किसानों के द्वारा दिए जाने वाले समूह के अंशदान के एवज में खाद-बीज उपलब्ध कराया जाएगा। एक अच्छे समूह के मनोबल को बढ़ाते हुए उन्हें कृषि के क्षेत्र में अधिक से अधिक लाभ दिलाना इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य है। इस कार्य में जेएसएलपीएस की भूमिका महत्वपूर्ण है। बैठक में किसान उत्पादक संगठन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में गुमला जिलांतर्गत जारी प्रखंड में मिर्च की खेती, घाघरा प्रखंड में मटर के साथ-साथ तरबूज की खेती, चैनपुर एवं डुमरी प्रखंडों में रागी की खेती हेतु योजना के कार्यान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही उपायुक्त ने बकरा विकास हेतु रायडीह प्रखंड को ब्लैक बंगाल नस्ल के बकरे बकरियों को विकसित कर आदर्श ग्राम बनाने का निर्देश जिला पशुपालन पदाधिकारी को दिया। इसके साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा जिले में सरसों एवं मूंगफली की खेती हेतु भी एफपीओ बनाने का सुझाव दिया गया। उपायुक्त ने 15 अप्रैल तक कम्पनीज एक्ट के तहत पंजीकरण कराते हुए एफपीओ परियोजना को क्रियान्वित किए जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए इस परियोजना को सफल बनाने की दिशा में प्रस्ताव तैयार कर आज शाम तक समर्पित करेंगे। बैठक में उपायुक्त सुशांत गौरव सहित एलडीएम गुमला, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ.मोहम्मद कलाम, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस सुजीत बारी व अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse