खुले स्थानों में 500 व्यक्तियों के साथ त्योहार मनाने की छूट : उपायुक्त

 

टीम एबीएन, गुमला। सरहुल एवं राम नवमी पर्व के मद्देनजर जिला में विधि व्यवस्था बनाएं रखने के उद्देश्य से जिला सूचना भवन गुमला के सभागार में उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से त्यौहार के दौरान जिला में आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरकार के दिशा निदेर्शों के आधार पर त्यौहार मनाने, शांति व्यवस्था बनाएं रखने आदि बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया। बैठक में उपायुक्त ने जिला वासियों को सरहुल एवं राम नवमी पर्व को श्रद्धा एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा त्यौहार प्रत्येक समाज द्वारा श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुँचाएं बिना। गुमला जिला का इतिहास रहा है आपसी भाईचारे एवं सम्मान के साथ पर्व मनाना, उसे बनाएं रखें। उपायुक्त ने बताया सरकार के गाइडलाईन के आधार पर इस वर्ष भी सरहुल एवं राम नवमी पर्व में किसी भी प्रकार के जुलूस पर रोक रहेगी। उन्होंने कहा खुले स्थानों में अधिकतम 500 व्यक्तियों के साथ त्यौहार मनाया जा सकता है। उपायुक्त ने शांति समिति के सभी सदस्यों सहित जिले वासियों से अपील की है कि कम से कम संख्या में त्यौहार मनाएं। बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि राम नवमी एवं सरहुल पर्व शहरी क्षेत्र के कई अलग-अलग स्थलों में मनाया जाता रहा है, जिस पर उपायुक्त ने सदस्यों से अपने स्तर से 50-50 व्यक्तियों के समूह के साथ पूजा-पाठ करने की बात कही। बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा त्यौहार में पानी की समस्या से अवगत कराने पर उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि यदि पानी की समस्या आती है तो नगर परिषद द्वारा टैंकर के माध्यम से निर्बाध रूप से पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। इस निमित उपायुक्त ने सदर अनुमण्डल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को नगर परिषद एवं पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल गुमला से समन्वय स्थापित करते हुए पेयजल की समस्याओं का निष्पादन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने कहा कोरोना महामारी अभी तक पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है। इसके मद्देनजर कोरोना गाइडलाईन का भी अक्षरश: पालन करें एवं लोगों को भी इसका पालन करने के लिए प्रेरित करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब ने कहा, विगत त्यौहारों होली एवं शब-ए-बारात के दौरान सभी समुदाय द्वारा आपसी भाईचारे एवं श्रद्धा का अच्छा उदाहरण पेश किया गया। उन्होंने कहा सरहुल एवं राम नवमी पर्व के दौरान जिला में विधि व्यवस्था बनाएं रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। साथ ही उन्होंने विधि व्यवस्था बनाएं रखने हेतु जिला वासियों से जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने को कहा। साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक पोस्ट शेयर न करें। यदि इस प्रकार की अफवाहे आपकी जानकारी में आती है, तो तुरंत इसकी सूचना जिला एवं पुलिस प्रशासन को दें। ताकि इस पर रोक लगाया जा सके। उन्होंने बताया इस प्रकार की भ्रामक व अफवाह पोस्ट करने पर आई टी एक्ट की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है। उन्होंने बताया इस पर नजर रखने के लिए जिला के सभी थानों में व्हाट्सअप ग्रुप एवं अन्य सोशल मीडिया ग्रुप बनाया गया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने जिला वासियों से सरकार के गाइडलाईन का अक्षरश: पालन करने की अपील की। बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद ने कहा कोविड महामारी के मद्देनजर सरकार के द्वारा जारी गाइडलाईन के आधार पर किसी भी प्रकार के जुलूस पर रोक लगाया गया है। साथ ही उन्होंने बताया खुले स्थानों में अधिकतम 500 व्यक्तियों के साथ त्यौहार मनाने की अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया सरहुल एवं राम नवमी पर्व के अवसर पर पेयजल की समस्या से निदान के लिए जगह-जगह टैंकर के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावे अनुमण्डल पदाधिकारी ने बैठक में सरकार द्वारा जारी गाइडलाईन की विस्तृत जानकारी दी। शांति समिति के बैठक में सदस्यों ने भी अपने-अपने विचारों को साझा किया। बैठक में उपायुक्त सुशांत गौरव, पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब, नगर परिषद अध्यक्ष दीप नारायण उरांव, नगर परिषद उपाध्यक्ष कलीम अख्तर, परियोजना निदेशक आईटीडीए इन्दु गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद रवि आनन्द, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा गुलाम समदानी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सुषमा नीलम सोरेंग, जिला नजारत उप समाहर्त्ता सिद्धार्थ शंकर चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सीता पुष्पा, उत्पाद अधीक्षक रंजन कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल मंतोष कुमार मणि, सदर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुकेशनी केरकेट्टा, सदर अंचल अधिकारी कुशलमय केनेथ मुण्डू, नगर प्रबंधक हिमांशु, सदर थाना प्रभारी सहित शांति समिति के सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse