टीम एबीएन, रांची। आल इंडिया तन्जीम-ए-इंसाफ का तीसरा तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन कल से रांची के डा कामिल बुल्के पथ स्थित लोयला ट्रेनिंग सेंटर के सभागार में शुरू हो रहा है। इस सम्मेलन में देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। उक्त जानकारी देते हुए झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य एवं आल इंडिया तन्जीम-ए-इन्साफ के राष्ट्रीय सदस्य अधिवक्ता एके रशीदी नें बताया कि सम्मेलन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। कई राज्यों से प्रतिनिधि रांची पहुंच चुके हैं और कई राज्यों के प्रतिनिधि कल सुबह तक रांची पहुंच रहे हैं। श्री रशीदी ने बताया कि सम्मेलन का विधिवत उदघाटन कल अपराहन तीन बजे होगा। उदघाटन समारोह के मुख्य वक्ता उत्तरप्रदेश के पूर्व डीजीपी एवं हिन्दी विश्ववि़द्वालय वर्धा के कुलपति वीएन राय होंगे। जबकि वक्ता के रुप में अजीज पासा, डा एए खान, इफतार मोहम्मद, केडी सिंह, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता उपस्थित रहेंगे। श्री रशीदी ने बताया कि सम्मेलन के दूसरे दिन इम्पोरटेंस आफ द राइटस ग्राण्टेड बाई आवर कन्स्टीटयूशन फार द रिलीजियस माईनारिटिज विषय पर सेमिनार आयोजित किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse