टीम एबीएन, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। केंद्र सरकार की मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों, सार्वजनिक संस्थाओं का निजीकरण व महंगाई के खिलाफ सीटू सहित 11 ट्रेड यूनियनों के द्वारा 28-29 मार्च को आहूत देशव्यापी हड़ताल का पोषण सखियों ने समर्थन का एलान किया। उक्त निर्णय ब्लॉक परिसर स्थित पार्क में पोषण सखी समन्वय समिति (सीटू) की बैठक में लिया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जरीना खातून व संचालन मुन्नी दास ने किया। बैठक में उपस्थित सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि यह हड़ताल मजदूर कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के साथ साथ देश की सार्वजनिक सम्पत्तियों रेलवे, बैंक, बीमा, कोयला, एयरपोर्ट, स्टील आदि क्षेत्रों को बचाने के लिए है, जिसे निजीकरण के रास्ते केन्द्र की मोदी सरकार मेगा सेल लगाकर अपने चहेते पूंजीपतियों के हांथों बेच रही है। मजदूर कर्मचारियों के अधिकार के लिए बनी 44 श्नम कानून को समाप्त कर चार लेबर कोड में बदल दिया है, जिसके चलते भविष्य में हड़ताल करने, धरना प्रदर्शन का अधिकार, नौकरी चली जाने पर कानूनी लड़ाई लड़ने का अधिकार समाप्त हो जाएगा, साथ ही मजदूर कर्मचारियों के शोषण के लिए काम का घंटा 8 की जगह 12 घंटे करने का प्रस्ताव है। जिसके माध्यम से मजदूरों को गुलाम बनाया जाएगा। साथ ही देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, जिससे आम जनता त्रस्त है। इन्हीं मुद्दों पर केन्द्र व राज्य सरकार के कर्मी, असंगठित क्षेत्र के मजदूर, योजना कर्मी, आउटसोर्सिंग व ठेका पर काम करने वाले लाखों मजदूर इस हड़ताल में शामिल होंगे। पोषण सखी संघ की जिलाध्यक्ष गायत्री देवी ने कहा कि हड़ताल की मांगों को समर्थन करते हुए पोषण सखी को 13 माह से बकाया मानदेय और स्थायीकरण की मांग पर इस हड़ताल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। बैठक में जरीना खातून, गायत्री देवी, अंजुम प्रवीण, सुलेखा वर्मा, शाहिना प्रवीण, निशा भारती, मुन्नी दास, आरती देवी, सुनीता देवी, सिमरन देवी, रिंकी देवी, रजनी कुमारी, राखी सिंह, सुषमा कुमारी, भारती देवी, राखी रजक, मंजू कुमारी, ममता कुमारी, प्रीति कुमारी, ललिता देवी, शिल्पी देवी, अन्नु कुमारी, सरिता कुमारी, किरण कुमारी, गुड़िया देवी, उर्मिला देवी, फूल कुमारी, कंचन देवी, चम्पा देवी, सुषमा कुमारी, अनीता देवी आदि मौजूद थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse