नई ड्यूटी : अब रेलवे ट्रैक पर से मवेशियों को खदेड़ेंगे गैंगमैन

 

टीम एबीएन, कोडरमा। रेलवे ट्रेक की सुरक्षा करने वाले गैंग मैन को नई जिम्मेवारी निभायेंगे। अब उन्हें रेलवे ट्रेक से मवेशी भी खदेडना भी पड़ेगा। इसके लिए सुबह 8 बजे से कोडरमा और आसपास के अलावा धनबाद रेलमंडल के कई स्टेशनों पर डयूटी लगायी गई। हाल के दिनों नई दिल्ली हावडा ग्रेड कोड सेक्सन के अंतर्गत धनबाद, कोडरमा गया रेलखंड पर कई मवेशी ट्रेक पर पहुंचे हैं और इस दौरान रन ओवर भी हुए हैं। 20 मार्च को धनबाद रेलमंडल के डीआरएम आशीष बंसल कोडरमा से धनबाद के लिए नई दिल्ली पूरी पुरूषोतम एक्सप्रेस के इंजन में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान हजारीबाग रोड रेलखंड के पास एक मवेशी ट्रेन के आगे आ गया और इस दौरान एमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेनों को रोका गया। इस दौरान रेलवे संरक्षा अधिकारी ए के राय को डीआरएम ने दिशा निर्देश दिया। हावड़ा नई दिल्ली रेलखंड पर अभी 130 की रफतार से ट्रेन चल रही है और2023 के अंत तक 160 किमी के गति से ट्रेनों की चलाने की तैयारी है। ऐसे में ट्रेक के आगे मवेशी या आदमी क्रॅास करता है तो दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। रेलवे गति सीमा बढाने के साथ धनबाद रेल मंडल के प्रधानघंटा से कोडरमा के रास्ते बंधुआ तक 200किमी अलग अलग हिस्से में रेलवे ट्रेक के किनारे दोनों ओर दीवार लगाने का कार्य किया जा रहा है। दिवाल निर्माण होेने के बाद मवेशी को आने से रोका जा सकता है। कोडरमा और आसपास दीवार का निर्माण तेजी पर चल रहा है। गत एक सप्ताह में कोडरमा और आपसपास में लगभग घटना का षिकार हो रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse