टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है। हालांकि हर रोज मिलने वाले नए संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार, 24 मार्च को 14 हजार 979 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 28 नए कोविड संक्रमित मिले हैं। जबकि इस दौरान राज्यभर में 22 कोविड संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। अब झारखंड में एक्टिव कोरोना केस की संख्या घटकर 76 रह गयी है। गुरुवार, 24 मार्च को राज्य के 6 जिलों में नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 18 जिलों में कोरोना के कोई भी नया केस नहीं मिला है। नए संक्रमितों में धनबाद, साहिबगंज और खूंटी में 1-1, जामताड़ा में 02, पूर्वी सिंहभूम में 09 और रांची में 14 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, बोकारो, दुमका, गढ़वा, चतरा, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, सरायकेला, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा ऐसे 18 जिले हैं, जहां कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse