टीम एबीएन, चैनपुर (गुमला)। अवैध हथियार रखने के आरोप में डुमरी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिरिल कुमार मरांडी ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि डुमरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरी प्रखंड के खेतली पंचायत अंतर्गत मदरिया गांव निवासी शशिभूषण एक्का पिता स्व नोवेल एक्का अपने घर में देसी बंदूक रखा है। जिसका उपयोग वह लोगों को डराने धमकाने में कर रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरी थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया गुरुवार को मदरिया गांव स्थित उसके घर में छापेमारी कर अवैध हथियार जिसमे 12 बोर का एक देसी एक नाली बंदूक, 12 बोर का एक देसी भरठुवा बंदूक, 12 बोर का एक जिंदा कारतूस वह 12 बोर का सात खाली कारतूस के साथ अभियुक्त शशि भूषण का को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। शशि भूषण एक्का ने अपने अपराध स्यूकृत बयान में में अपना अपराध स्वीकार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिरिल मरांडी ने बताया कि शशि भूषण एक्का के उपर कोई भी पुराना अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। लोगों को डराने धमकाने के लिए बंदूक रखता था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। छापेमारी टीम में डुमरी थाना प्रभारी मनीष कुमार, देवदत्त कुमार सिंह, पवन तिर्की, सूरज कुमार यादव, निर्मल कुमार महतो सहित डुमरी थाना में पदस्थापित जैप 02 व सैट109 के हवलदार व कर्मी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse