टीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस के आतंक निरोधी दस्ते ने एक अहम कामयाबी हासिल करते हुए अपराधियों के एक बड़े हथियार नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। एटीएस की टीम ने झारखंड के अपराधियों के लिए जा रहे हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी है। सूचना के अनुसार एटीएस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 35 से अधिक हथियार बरामद किए हैं। हथियारों में कट्टा और दूसरे हथियार शामिल हैं। एटीएस की टीम ने इस मामले में चार हथियार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। झारखंड एटीएस की टीम को सूचना मिली थी कि झारखंड में सक्रिय बड़े आपराधिक गिरोहों के लिए हथियारों का एक बड़ा कंसाइनमेंट आने वाला है। सूचना यह भी थी कि कंसाइनमेंट उत्तर प्रदेश के मेरठ से आ रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद एटीएस की टीम हथियार तस्करों की टोह में लगी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने हथियार तस्करों को धर दबोचा। एटीएस की पूछताछ में हथियार तस्करों ने बताया है कि यह हथियार झारखंड के अलग अलग गैंग्स ने मंगाए थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse