एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम गुरुवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला जाने वाला लीग मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद मौजूदा 2022 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, जिसके साथ दक्षिण अफ्रीका के अब नौ अंक हो गए हैं, जबकि वेस्ट इंडीज के सात अंक हैं। वेस्ट इंडीज के पास भी हालांकि अभी नॉकआउट चरण में प्रवेश करने का मौका है, लेकिन वह तभी क्वालिफाई कर पाएग, जब इंग्लैंड या भारत में से कोई एक टीम अपना आखिरी लीग मैच हारती है। इंग्लैंड का आखिरी मैच बंगलादेश, जबकि भारत का दक्षिण अफ्रीका के साथ हाेना है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse