एक लाख का इनामी सहित तीन पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार

 

टीम एबीएन, गुमला। कामडारा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पीएलएफआई के एरिया कमांडर सह ₹100000 का इनामी नक्सली बातो टोपनो उर्फ बोखा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें वो खा के अलावे पीएलएफआई सहयोगी कामडारा थाना क्षेत्र के रेडवा चुंवा टोली निवासी घुमन केरकेट्टा व ऊरूगुटु निवासी ग्रावेल टोपनो शामिल। इस संबंध में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वोखा के अपने गांव आने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर एसडीपीओ बसिया के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी टीम कामडारा थाना क्षेत्र के टुरुंडु सरना टोली गांव पहुंची जहां मिली सूचना के आधार पर एक घर की घेराबंदी की गई। इसी दौरान पुलिस को देख कर एक युवक भागने लगा जिसे सशस्त्र बलों ने खदेड़ कर पकड़। जिसने पूछताछ मैं अपना नाम बातो तोपनो उर्फ बोखा बताया। गिरफ्तार नक्सली के केस में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी में एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी थाना प्रभारी कामडारा कौशलेंद्र कुमार व पुलिस बल के जवान शामिल थे। वही दो सहयोगियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने बताया कि कामदारा थाना क्षेत्र के रेडवा गांव के आसपास जंगलों में पीएलएफआई के एरिया कमांडर माटिरन केरकेट्टा अपने चार पांच हथियारबंद सहयोगी के साथ भालू लता जंगल में भ्रमणशील था। इसकी सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा रेड बार गांव के बगल में स्थित भालू लता जंगल पहुंची। जहां पुलिस ने छापामारी की। इस दौरान मार्टिन केरकेट्टा अपने सहयोगियों के साथ भागने में सफल रहा जबकि दो सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि ग्राबिएल तोपनो के खिलाफ कामाडारा था ना में कई केस दर्ज है। गिरफ्तार पीएलएफआई सहयोगी के पास से पीएलएफआई का पर्चा दो मोबाइल चंदा रसीद का फॉर्मेट वह एक बाइक बरामद किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse