110 रन से विंडीज को हराकर भारत ने बरकरार रखी सेमीफाइनल की उम्मीदें

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी महिला विश्व में मंगलवार को टीम इंडिया ने बड़े अंतर से बांग्लादेश को मात दी। भारत ने बांग्लादेश को 229 रनों का स्कोर दिया था। जवाब में बांग्लादेश सिर्फ 119 रनों पर ऑलआउट हो गई। बता दें, 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेशी महिला टीम 40.3 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम ने इस आईसीसी टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की, जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदें भी बरकरार हैं। टीम इंडिया के 6 अंक हो गए हैं। भारत की तरफ से यास्तिका भाटिया ने सर्वाधिक 50 रन बनाए, जबकि शैफाली वर्मा ने 42, स्मृति मंधाना ने 30, पूजा वस्त्राकर ने नाबाद 30, स्नेह राणा ने 27 और ऋचा घोष ने 26 रन का योगदान दिया। वहीं, बांग्लादेश की तरफ से ऋतु मोनी ने तीन जबकि नाहिदा अख्तर ने दो विकेट लिए। बांग्लादेश की पारी में सलमा खातून ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। भारत की तरफ से स्नेह राणा ने चार, जबकि झूलन गोस्वामी और पूजा वस्त्राकर ने दो-दो विकेट लिए। भारत अपना आखिरी लीग मैच 27 मार्च को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse