एसबीआई के जोनल ऑफिस में लगी आग, दर्जनों कंप्यूटर, अलमीरा सहित महत्वपूर्ण कागजात राख

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के एसबीआई जोनल ऑफिस में आग लग गई। जानकारी मिलते ही 5 गाड़ियों के साथ फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है पांचवे माले में आग लगी थी। आग लगने की वजह से बैंक के पांचवें माले में मौजूद सभी महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए। स्टेट बैंक के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं और अगलगी से हुए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। रांची के कचहरी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक के जोनल ऑफिस में मंगलवार के तड़के अचानक आग लग गई। सुबह 3 बजे के करीब अग्निशमन विभाग को यह सूचना मिली कि भारतीय स्टेट बैंक के जोनल कार्यालय के पांचवें माले से आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। आनन-फानन में दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse