संगठन के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

 

टीम एबीएन, रांची। विस्थापित प्रभावित अधिकार समिति के नाम से अलग समिति चलाने को लेकर दो गुटों में जबरदस्त टकराव की स्थिति है। इसे लेकर अब मामला बढ़ता ही जा रहा है। इस सम्बंध में बासल (पतरातू) के थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन में कहा गया है कि विगत डेढ़ वर्षों से एक गुट विस्थापित प्रभावित अधिकार समिति के नाम से चला रहा है। जिसकी अध्यक्ष खुशबू देवी (साहू) है। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर है, 06 है। लेकिन इधर कुछ दिनों से कुछ लोग विस्थापित प्रभावित अधिकार समिति के नाम से अलग समिति चला रहे हैं जिसका अध्यक्ष कुलदीप यादव ग्राम- बलकुदरा (नंबर 80840 80684), महासचिव संजीत यादव ग्राम- रसदा (98014 13653) एक तरह से हमारे रजिस्टर समिति को बदनाम करने का साजिश कर रहे हैं। व्हाट्सएप ग्रुप चलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इसे लेकर खुशबू देवी ने उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है। ताकि समिति की बदनामी न हो। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप को अविलंब बंद करने की मांग की है। इसकी प्रतिलिपि पतरातू बीडीओ, पतरातू सीओ, पतरातु एनटीपीसी पीवीयूएनएल, पतरातू एसडीपीओ को भी दी गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse