दिल्ली कैपिटल्स की नई टीम से मिलकर उत्साहित हैं कप्तान पंत

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 27 मार्च को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का पहला मैच मुंबई इंडियंस से है। इस सीजन के लिए दिल्ली ने कमर कस ली है और खिलाड़ी मुंबई में मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। खुद पंत भी कोच रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर तैयारियों में जुट गए हैं। रविवार को पंत ने पहली बार ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया और जमकर छक्के-चौके लगाए। दिल्ली में इस बार कई नए खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। इस नई दिल्ली टीम से मिलने के बाद कप्तान पंत ने अपना अनुभव भी साझा किया। पंत ने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे कि ये टीम एकदम नई और पहली बार बनी हो। मैंने प्रैक्टिस सेशन में सभी खिलाड़ियों पर ध्यान दिया और लगा कि सभी एकदम पॉजिटिव माइंडसेट के साथ खेलने आए हैं। एक दूसरे के साथ हमें काफी मजा आ रहा है। पंत ने नए खिलाड़ियों को टीम के माहौल की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा- फिलहाल हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि नए खिलाड़ियों को किस-किस चीज की जरूरत है। हम सभी खिलाड़ियों के रोल पर बातचीत कर रहे हैं। मैंने नए खिलाड़ियों से अब तक के टीम माहौल को लेकर बातचीत भी की और यह भी प्लान किया कि इस साल माहौल कैसा रहेगा। कोच रिकी पोंटिंग से अपनी मुलाकात को लेकर पंत ने कहा- पोंटिंग से मिलकर हमेशा अच्छा लगता है। जब भी मैं उनसे मिलता हूं तो ऐसा लगता है कि किसी परिवार के सदस्य से मिल रहा हूं। वह मैदान पर सभी खिलाड़ियों से प्रदर्शन करवाना जानते हैं। सभी खिलाड़ी उनका सम्मान करते हैं और चाहते हैं कि पोंटिंग हमें कुछ नया सिखाएं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse