टीम एबीएन, रांची। गर्मी आते ही पानी की समस्या फिर सड़क पर आने लगी है। स्थानीय और राज्य प्रशासन से हताश जमशेदपुर के लोगों ने अब पीएम मोदी को दुखड़ा सुनाने का मन बना लिया है। जमशेदपुर के बागबेड़ा और आसपास के इलाके के लिए बनाई गई बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को पूरा करने की मांग को लेकर स्थानीय लोग सोमवार को पैदल दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा की अगुवाई में 21 सदस्यीय टीम 93 दिन की पैदल यात्रा कर दिल्ली पहुंचेगी और 13 जून को पीएम मोदी को क्षेत्र में पानी की समस्या की जानकारी देंगे। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने बताया कि क्षेत्र में पानी का संकट दूर कराने के लिए वे 411वीं बार आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन और सरकार ध्यान नहीं दे रहा है। इसलिए वे केंद्र सरकार का ध्यान खींचना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के बागबेड़ा और आसपास के पंचायत इलाके में पीने का पानी के लिए सरकार की ओर से बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना बनाई गई थी, लेकिन 237 करोड़ रुपये की योजना में 211 करोड़ रुपये खुर्दबुर्द कर दिए गए और योजना पूरी नहीं हो सकी। जबकि इसके लिए जो निर्माण हुआ भी था वे क्षतिग्रस्त हो रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse