टीम एबीएन, रांची। मुंबई से हावड़ा जा रही साप्ताहिक एक्सप्रेस के डी वन कोच के चार पहिए टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर सोमवार शाम पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि ट्रेन की स्पीड प्लेटफार्म पर आने के दौरान कम थी। इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन कोच में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई, क्योंकि पहिया उतरने से सभी एक-दूसरे पर लुढ़कने लगे। ट्रेन नंबर 12869 के बेपटरी होने के साथ हूटर बजने लगा। वहीं, जोरदार आवाज भी हुई। इससे स्टेशन ड्यूटी के दर्जनों रेलकर्मी मौके पर पहुंचे व यात्रियों को तत्काल डी वन कोच से उतारकर प्लेटफार्म पर बैठाया। इधर, वरीय रेल अधिकारियों की पहल पर रेस्क्यू टीम भी पहियों को पटरी पर चढ़ाने में जुट गई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse