रन फॉर खतियान : अमित महतो समेत अन्य ने बोकारो से धनबाद तक लगाई दौड़

 

झारखंड में 1932 या अंतिम सर्वे को आधार बनाते हुए स्थानीय नीति बनाने की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक अमित महतो समेत करीब 500 युवाओं ने रविवार को बोकारो से धनबाद तक दौड़ लगाई। रन फॉर खतियान को लेकर खासा उत्साह देखा गया और करीब 42 किमी लंबी यात्रा में दौड़ लगाने वाले युवाओं का स्थानीय ग्रामीण स्वागत करते नजर आए। जगह-जगह दौड़ लगाने वाले लोगों स्वयंसेवकों के लिए पानी की व्यवस्था की गई थी। पूर्व विधायक महतो ने कहा कि किसी भी सूरत में 1932 के खतियान के अधिकार को लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड बने 21 साल हो गए हैं लेकिन अभी तक झारखंडवासियों को उनकी पहचान नही मिल पाई है और वे अपने हक से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने भी चुनावी घोषणा पत्र में 1932 की खतियान लागू करने की बात कही थी मगर सरकार बने इन ढाई सालों में इस पर अभी तक अमल नहीं हो पाया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse