टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 13वें दिन भाजपा विधायक मुख्यमंत्री पर कोयला, बालू और पत्थर खनन की लीज अपने नाम करने का आरोप लगाते हुए सदन के बाहर हाथों में तख्ती लेकर प्रोटेस्ट करते नजर आए। इसके साथ ही विपक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की है। भाजपा विधायकों का कहना है कि यह मुद्दा सदन के अंदर भी गरमाया रहेगा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। विपक्ष के विरोध पर सरकार के मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंंत्री को भी अपनी दाल रोटी की चिंता करने का अधिकार है। भाजपा को लगता है कि वो सही है तो उचित प्लेटफार्म पर बातों को रखना चाहिए। सदन में हंगामा करने का कोई मतलब नहीं है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse