पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

 

टीम एबीएन, भरनो। भरनो थाना क्षेत्र के चेटो गौरटोली गांव में पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर 19 वर्षीय सुनील उरांव पिता बुधवा उरांव ने आत्महत्या कर ली। मृतक मूल रूप से सिसई प्रखंड के ग्राम तिमड़ा का रहने वाला था। परंतु वह अपने बाल्यावस्था से ही नाना के घर रहता था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुनील उरांव तकरीबन शाम 6 बजे अपने नाना के घर से अकेले निकला था और लोगों का कहना है कि सुनील होली के अवसर में अपना घर सिसई प्रखंड स्थित टिमडा गया था। वहां से वापस आने के पश्चात किसी से दो टूक बात भी नहीं किया और सोमवार को अहले सुबह लोगों को पता लग रहा कि सुनील ने आत्महत्या कर लिया। ग्रामीणों ने आत्महत्या की जानकारी भरनो थाना को दी। फलस्वरूप थाना प्रभारी कृष्णा कुमार तिवारी के आदेशनुसार पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया। समाचार लिखने तक फांसी लगाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse