गुमला उपायुक्त ने की जिला स्तरीय कोविड-19 टास्क फोर्स की बैठक

 

टीम एबीएन, गुमला। उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कोविड-19 टास्क फोर्स की बैठक नया समाहरणालय भवन स्थित उपायुक्त के कार्यालय वेश्म में की गई। बैठक में उपायुक्त ने कोविड टीकाकरण के प्रथम एवं द्वितीय डोज की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लाभार्थियों के द्वितीय डोज में पालकोट, भरनो, सिसई, घाघरा एवं गुमला में टीकाकरण की स्थिति में सुधार लाने हेतु कार्य योजना बनाने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। उन्होंने टोलावार कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए वहां संबंधित एएनएम का रूट चार्ट बनाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने प्रति एएनएम 300 लाभार्थियों के टीकाकरण हेतु लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर दिया। उन्होंने अगले 09 दिनों में युद्धस्तर पर 15+, 18+ तथा 12 से 14 आयुवर्ग के लाभार्थियों का टीकाकरण का निर्देश दिया। इसके साथ ही बैठक में 12 से 14 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण के संबंध में उन्होंने पहले वैसे सभी विद्यालयों जिसमें अधिकाधिक संख्या में 12-14 आयुवर्ग के बच्चे अध्ययनरत हों, का चयन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने 18+ के छूटे हुए लाभार्थियों को भी शत प्रतिशत टीकाकृत करने का निर्देश दिया। उन्होंने 31 मार्च तक द्वितीय डोज का टीकाकरण शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने समय पर टीकाकरण संपादित कराने के उद्देश्य से सभी टीकाकरण टीमों की पूर्वाह्न 09 बजे तक कार्यक्षेत्र में उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने जून माह में कोविड-19 के संभावित लहर की आशंका को दृष्टिपथ करते हुए सिविल सर्जन को केंद्र एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार पुख्ता तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सदर अस्पताल में मरीजों के उच्चतम ईलाज के मद्देनजर ऊपरी तल्ले के विस्तारीकरण कार्य के प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को भवन प्रमंडल से निर्माण हेतु प्राक्कलन प्राप्त करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अस्पताल के कमरों का श्रेष्ठतम उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मानचित्र तैयार कर 25 मार्च तक समर्पित करने का निर्देश डॉ नागभूषण को दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने वैसे कोविड केयर सेंटर जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को छोड़कर अन्य स्थल यथा पंचायत भवन, स्कूल होस्टल आदि में बनाए गए थे उन्हें अविलंब डिनोटिफाई करने की दिशा में कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त सुशांत गौरव, अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, डीपीएम स्वास्थ्य जया रेशमा खाखा, डॉ नागभूषण प्रसाद व अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse