टीम एबीएन, गुमला। गुमला पुलिस ने शहर के सिसई रोड पोद्दार धर्मशाला के समीप बुलेट बाइक की चोरी और चेटर में रानी उरांइन नामक महिला की हत्या के दो अलग-अलग मामले का उद्भेदन करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सोमवार की शाम गुमला थाना परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन कर तीनों अभियुक्तों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि 19 मार्च को पोद्दार धर्मशाला के समीप से एक बुलेट (JH07F 6294) चोरी हो गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छापामारी अभियान शुरू किया। अनुसंधान के क्रम में बुलेट शोरूम गुमला में कार्यरत गोलू कुमार को हिरासत में लिया गया। जिसने बाइक चोरी की घटना स्वीकारी। साथ ही अपने एक अन्य सहयोगी मुरली बगीचा निवासी प्रशांत कुमार का नाम बतलाया। उन्होंने बताया कि 2 बुलेट बाइक चोरी की है, जिसे छुपाकर रखा गया है। पुलिस ने दोनों बाइक को बरामद किया और गोलू कुमार और प्रशांत कुमार को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। वहीं, एक अन्य मामले में चेटर में हुए रानी उरांइन नामक महिला हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने चेटर निवासी सुनील उरांव को गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त खून लगा लाठी भी बरामद किया है। थाना प्रभारी ने कहा कि बेरहमी से लाठी से पीटकर महिला की हत्या की गई थी। वहीं, छापेमारी दल में थाना प्रभारी के अलावा एसआई विमल कुमार, सुदामा राम, मो मुजम्मिल, आशिष भगत, विवेक चौधरी, बबलू बेसरा, इमानुएल कोंगाड़ी सहित पुलिस के जवान शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse