टीम एबीएन, कोडरमा। आईसीडीएस का निजीकरण पर रोक लगाने, स्थायीकरण, प्रति माह 26 हजार वेतन, स्कूलों में प्री स्कूल नहीं खोलने मजदूर विरोधी लेबर कोर्ड वापस लेने, न्यूनतम दस हजार रूपये पेंशन देने सहित अन्य मांगों को लेकर 28 - 29 मार्च को देशव्यापी आम हड़ताल के लिए आंगनबाड़ी कर्मियों ने भी कमर कसी। हड़ताल की तैयारी को लेकर कोडरमा में झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ (सीटू) की बैठक जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला सचिव वर्षा रानी ने किया। बैठक में मजदूर कर्मचारी संगठनों का संयुक्त कार्यक्रम झुमरीतिलैया में 27 को मशाल जुलूस, 28 को रैली में शामिल होने का निर्णय लिया गया। साथ ही केन्द्रीय मांगों के साथ स्थानीय मांगों जिसमें चार माह से बकाया मानदेय, 7 माह से बकाया पोषाहार और आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के खिचड़ी के लिए चावल का भुगतान करने की मांग पर 29 मार्च को समाहरणालय पर विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि यह हड़ताल देश बचाने के लिए है। निजीकरण के माध्यम से सबकुछ पूंजीपतियों के हांथों में सौपा जा रहा है, जिससे देश गुलाम होगा और बच्चों को नौकरियां नहीं मिलेगी। इसलिए मोदी सरकार की देश बेचने की नीति के खिलाफ हड़ताल को सफल करें। आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि यह हड़ताल हमारे जीवन मरण की लड़ाई है। महंगाई रोज बढ़ रहा लेकिन पांच सालों में हमारा मानदेय नहीं बढ़ा, जीना मुश्किल हो गया है, इसलिए यह हड़ताल जरूरी है। बैठक में शकुन्तला मेहता, चिन्तामणि देवी, अनीता देवी, मंजू मेहता, संतोषी देवी, संजू देवी, मीना एक्का, अनीता, गीता देवी, रीना देवी, रीता देवी, किरण देवी, संध्या वर्णवाल, अनीता देवी, तर्रनुम प्रवीण, रामदुलारी, पूनम, शीला, ममता, रेखा रजक, कुमारी पूजन, रेहाना फातम, निर्मला देवी, कोमन देवी, नाजरा प्रवीण सहित सैकड़ों सेविका सहायिका मौजूद थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse