टीम एबीएन, कोडरमा (मनोज कुमार पांडेय)। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार को कोडरमा में गुमला और खूंटी के बीच खेले गए मैच से हुआ। मैच का उद्घाटन कोडरमा एसपी कुमार गौरव ने बल्लेबाजी कर एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर की। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कोडरमा एसपी कुमार गौरव ने कहा की जेएससीए ने कोडरमा में अंतर जिला स्तरीय मैच देकर कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की है। प्रति वर्ष केडीसीए के द्वारा इस प्रकार के सफल मेजबानी की जाती है। जिसकी सराहना पूरे झारखंड में होती है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। इसलिए सभी खिलाड़ी इसे सकारात्मक रूप में लें और इसमें भी अपना कैरियर बनाने की चेष्टा करें। उन्होंने कहा कि न केवल शहरों में बल्कि दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रतिभाएं निखर कर आ रही हैं। समारोह की अध्यक्षता केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने की। जबकि संचालन मनोज सहाय पिंकू ने किया। केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। सोमवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर खूंटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उम्र 39.1 ओवर में 166 रन बनाए। जिसमें सौरव 28 रन, निखिल 22 रन और आकाश ने 20 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए गुमला की ओर से कमल कुमार ने 4 विकेट और आयुष ने 3 विकेट चटकाए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी गुमला की टीम ने 29.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया। गुमला की ओर से नसीम ने 57 रन और संतोष ने 34 रन का योगदान दिया। खूंटी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मीत जैन ने चार विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच गुमला के कमल कुमार बने। जिसे तिलैया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने मोमेंटो दिया। मैच में आब्जर्वर के रूप में शशि भूषण चौबे और अंपायर हेमंत ठाकुर तथा मनोज कांजीलाल और स्कोरर दीपक कुमार थे। मौके पर केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह, अनिल सिंह मनोज सहाय पिंकू जेएससीए लाइफ मेंबर अनिल पांडेय, विवेकानंद चौधरी, सुनील जैन, धीरज पांडेय, सुमन कुमार, सोनू खान, ओम प्रकाश, सुरेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कौशिक, रोहित कुमार, आलोक पांडेय, राकेश पांडेय, अशोक पांडेय, भरत लाल पांडेय, धीरज पांडेय, दिवाकर पांडेय, बसंत सिंह, विशाल सूद, दिलीप राम, विवेक पांडेय, प्रभाकर पांडेय सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse