देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 1549 नए संक्रमित, सक्रिय मरीज मात्र 25 हजार

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। एक तरफ चीन के साथ पूरे यूरोप में कोरोना फिर से दस्तक दे रहा है तो भारत में यह वायरस दम तोड़ता नजर आ रहा है। सोमवार को जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में यहां सिर्फ 1549 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 1761 मामले दर्ज किए गए थे। इसी तरह मौतों की संख्या में भी बड़ी गिरावट हुई है। 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 31 दर्ज की गई है, जो रविवार को 127 थी। सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी : देश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या में भी बड़ी गिरावट आई है। रविवार तक देश में 26,240 मरीज थे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को इनकी संख्या घटकर 25,106 पहुंच गई। बीते 24 घंटे में 2,652 लोग ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse