10 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड भीखन गंझू और एक साथी गिरफ्तार, 12.32 लाख नकद बरामद

 

टीम एबीएन, रांची। पुलिस ने गिरफ्तार मोस्ट वांटेड भीखन गंझू को रविवार को पुलिस ने मीडिया के पेश। भीखन गंझू पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था। भीखन की तलाश एनआईए को भी थी। भीखन गंझू के साथ उसका एक अन्य साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। भीखन के पास से 12.32 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। भीखन के साथ पकड़े गए दूसरे नक्सली का नाम राहुल कुमार मुंडा है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस की टीम ने 17 मार्च को सदर थाना क्षेत्र के ढेलाटोली में छापेमारी की। छापेमारी में भीखन गंझू और राहुल मुंडा को लेवी के रुपयों के साथ पकड़ा गया। भीखन गंझू पर चतरा जिला के पिपरवार, टंडवा, लावालौंग और पत्थलगड़ा जबकि रांची जिला के खलारी, बुढ़मू, मैक्लुस्कीगंज और कांके थाना सहित जिले के अन्य थानों में कुल 26 मामले दर्ज हैं। भीखन गंझू टेरर फंडिंग और विदेशी हथियार की तस्करी मामले में झारखंड पुलिस के साथ-साथ एनआईए की भी रडार पर था। एनआईए ने भीखन को मोस्ट वांटेड घोषित कर रखा था। पुलिस की टीम ने भीखन गंझू के पास से लेवी के 12.32 लाख रुपए, सात मोबाइल, दो राउटर, टीपीसी का लेटर पैड, एक लैपटॉप समेत कई अन्य सामान बरामद किए हैं। भीखन गंझू के खिलाफ हथियार तस्करी का भी बड़ा कांड एनआईए में दर्ज है। नागालैंड के अलगाववादी नेता ए सांगथन के साथ बिहार के अपराधियों की सांठगांठ से हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का हिस्सा भीखन था। उसने टीपीसी उग्रवादियों को म्यांमार आर्मी की हथियार खरीदवाई थी। इस मामले में एनआईए ने भीखन पर चार्जशीट भी दायर किया था। अपराध की कमाई से भीखन ने करोड़ों की संपत्ति जमा की है। रांची में साल 2020 में प्रेम सागर मुंडा की हत्या कर दी गई थी। कोयला कारोबारी प्रेम सागर की हत्या के पीछे भी भीखन गंझू को ही मास्टरमाइंड माना जाता है। बीते साल प्रेम सागर के छोटे भाई बबलू सागर मुंडा पर भी कांके के अरसंडे में हमला हुआ था, इस मामले में भी पुलिस को भीखन की तलाश है। जानकारी के मुताबिक, भीखन गंझू की पूर्व में पुलिस के आला अधिकारियों से करीबी भी थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse