भारी नुकसान के बाद रूस से समझौते के लिए यूक्रेन तैयार

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच नाटो ने बड़ा फैसला किया है। नाटो ने रविवार को कहा है यूक्रेन को हर तरह की मदद में इजाफा किया जाएगा। हथियार, मानवीय और आर्थिक मदद बढ़ाई जाएगी। बता दें कि नाटो के जनरल सेक्रेटरी ने मदद बढ़ाने का ऐलान किया। रूस से समझौते के लिए यूक्रेन तैयार : शांति वार्ता को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस से समझौते के लिए यूक्रेन तैयार है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि हम पुतिन से बातचीत के लिए तैयार हैं। पुतिन ने नेशनल गार्ड के जनरल को किया बर्खास्त : रूसी राष्ट्रपति ने व्लादिमीर पुतिन ने नेशनल गार्ड के जनरल को बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन से जारी जंग में जनरल पर गड़बड़ी का आरोप था। जेलेंस्की ने रूस से जुड़े 11 राजनीतिक दलों को निलंबित करने का दिया आदेश : यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने रूस से जुड़े 11 राजनीतिक दलों को देश से निलंबित करने का आदेश दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse