टीम एबीएन, कोडरमा। केंद्र सरकार के द्वारा देश की सम्पदा का मेगा सेल लगाए जाने के खिलाफ और मजदूर विरोधी चार लेबर कोड रद्द करने, आंगनबाड़ी, सहिया, रसोइया और अन्य योजना कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी 26 हजार व सामाजिक सुरक्षा देने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, निजीकरण पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर सीटू सहित 11 ट्रेड यूनियनों और कर्मचारियों एवं मजदूरों के फेडरेशनों के आह्वान पर 28-29 मार्च को आयोजित दो दिवसीय हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान के साथ सीटू एवं केन्द्रीय व राज्य कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक ब्लॉक सभागार में महावीर यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली भाजपानीत केन्द्र सरकार की नीतियों के चलते हालत बद से बदतर होते जा रही है। मौजूदा रोजगार और आजीविका के अवसरों में भारी गिरावट के कारण बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है, जिसने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में न केवल मेहनतकश लोगों बल्कि पूरे युवा और छात्र समुदाय में निराशा और हताशा की स्थिति पैदा कर दी है। केंद्र सरकार की कॉरपोरेट परस्त नवउदारवादी नीतियों के तहत रखो और हटाओ की नीति पर चल रही है, जिसमें रोजगार की सुरक्षा नहीं है। भाजपा सरकार की नीति पूरी तरह जनविरोधी व राष्ट्र विरोधी है। पुरानी पेंशन योजना को खत्म कर नई पेंशन नीति लाने जाने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बचत शेयर बाजार में लगाया जा रहा है। यह सरकार अमीरों को टैक्स में भारी छूट देकर देश के मेहनतकश वर्ग, किसानों व गरीबों के साथ गद्दारी कर रही है। इसलिए यह हड़ताल सिर्फ कर्मचारियों के हितों के लिए नहीं बल्कि देश बचाने के लिए है। बैठक में हड़ताल की पूर्व संध्या पर 27 मार्च को मशाल जुलूस निकालने व 28 मार्च को विशाल रैली निकालने का फैसला लिया गया। बैठक में सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान, बीमा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महावीर यादव, सचिव मनोरंजन कुमार, कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, सचिव शशि कुमार पाण्डेय, दिनेश रविदास, आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी, निर्माण मजदूर यूनियन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश, शम्भु पासवान, बेफी के शिवशंकर वर्णवाल, डीवाईएफआई के जिला सचिव सुरेंद्र राम, महासंघ के सुभाष चंद्र शर्मा, गिरधारी प्रसाद, पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार सिन्हा, संतोष कुमार, रविन्द्र भारती, बालेश्वर राम, सहदेव दास, राजेन्द्र पासवान, दिनेश कुमार, मोहन साव, संतोष दास आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse