कोडरमा : सांसद संग "द कश्मीर फाइल्स" देख सनातनियों ने लगाये जय श्री राम के नारे

 

टीम एबीएन, कोडरमा। शहर के पूर्णिमा टॉकीज में चल रही फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" को देखने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। कोडरमा रेलवे स्टेशन के शिव मंदिर में महिलाएं जमा हुईं जहां से रैली निकालकर स्टेशन रोड, झंडा चौक होते हुए पूर्णिमा टॉकीज पहुंची। इसके पूर्व कई संगठन से जुडे़ लोग भी फ्री में फिल्म देखने के लिए जमा हुए। इस दौरान जय श्री राम के नारे भी लगाए गए। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष मुरारी मिश्रा और उपाध्यक्ष रितेश माधव ने बताया कि प्रथम चरण में रविवार को लगभग ढाई सौ लोगों को संगठन की ओर से नि:शुल्क फिल्म दिखाया गया। मौके पर विशाल भदानी, संजय बनर्जी, सौरभ कुमार, देवराज पांडेय ने महत्ती भूमिका निभाई। वहीं दूसरी ओर, आरएसएस कार्यकर्ताओं एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने भी नि:शुल्क फिल्म दो दिनों पहले दिखाया था। गुरुवार की रात केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, नपं अध्यक्ष कांति देवी, प्रो राखी भदानी, पार्षद पिंकी जैन सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं शुभ चिंतकों ने फिल्म का आनंद लिया। वहीं आरएसएस के लगभग ढाई सौ कार्यकर्ता अलग से फिल्म को देखा। फिल्म को देखने के लिए कई संगठन, शिक्षाविद काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। पूर्णिमा टॉकीज के मालिक गौतम भदानी ने बताया कि दो साल से कोरोना की वजह से सिनेमा हॉल में दर्शक नहीं से बराबर पहुंच रहे थे। वहीं वर्तमान में 700 सीटों में प्रति शो 500 दर्शकों के लिए टिकटों की बुकिंग हो रही है। 200 सीटें खराब हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 2019 में बाहुबली फिल्म के बाद दर्शकों की भीड़ बढ़ी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse