टीम एबीएन, रांची। राजधानी के पंडरा इलाके में एक 25 वर्षीय युवती का शव उसके ही प्रेमी के घर से बरामद किया गया है। युवती की हत्या बड़े ही बेरहमी से कुल्हाड़ी से काट कर की गई है। शनिवार की देर शाम इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। जिस युवती की हत्या की गई है उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं उसका प्रेमी भी फरार है। शनिवार की देर शाम रांची के पंडरा थाने में एक लड़की ने फोन करके जानकारी दी कि उसके भाई जिसका नाम प्रशांत है उसके कमरे से खून निकल रहा है। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची और दरवाजा खुला तो अंदर खून से लथपथ एक ही युवती का शव पड़ा हुआ था। पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली है कि जिस युवती की हत्या हुई है वह प्रशांत नाम के युवक की प्रेमिका है। वह अक्सर प्रशांत से मिलने आया करती थी। हालांकि युवती को नाम से प्रशांत के घरवाले भी नहीं जानते थे। मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस को शक है कि प्रशांत ही अपनी प्रेमिका की हत्या कर फरार हो चुका है। प्रशांत का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस प्रशांत की तलाश में अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है। प्रशांत की गिरफ्तारी के बाद से ही युवती की पहचान और हत्या की वजह दोनों सामने आ पाएगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse