चाकूबाजी-फायरिंग से दहली राजधानी रांची, दो गंभीर

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी में रविवार का दिन पुलिस के लिए आफत बना हुआ है सुबह से ही अलग-अलग क्षेत्रों से कई आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। पहला मामला रांची के हिंदीपढ़ी इलाके का है यहां एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। जबकि रांची के लोअर बाजार इलाके में भी एक युवक को चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया है। दोनों घायलों का इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा है। रविवार की सुबह हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजाम नगर के रहने वाले मोहम्मद नसीम पर अपराधियों ने फायरिंग की है, जिसमें जांघ में गोली लगने से नसीम बुरी तरह घायल हो गया है। गोलीबारी की सूचना पर आसपास के लोग जब तक घटना स्थल पर पहुंचे तब तक सभी अपराधी फरार हो गए। वहीं फायरिंग में घायल नसीम को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है। खबर के अनुसार नसीम पर गोली चलाने में हिंदपीढ़ी के ही रहने वाले गुर्जर नामक अपराधी का हाथ है। पुलिस गुर्जर की तलाश में जुटी है। वहीं रांची के लोअर बाजार इलाके में रविवार की सुबह हुई चाकूबाजी में किशन कुमार रजक नाम का युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। 19 वर्षीय किशन के गर्दन और पीठ में चाकू से गहरे वार किए गए हैं। घायल अवस्था में किशन का भी इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा है। लोअर बाजार पुलिस चाकूबाजी के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse